Rajasthan CET Senior Secondary Level Recruitment 2022 Notification राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी

 राजस्थान सीईटी सेकेंडरी लेवल एग्जाम 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल एग्जाम 2022 में सात भर्तियों को शामिल किया गया है। इसमें वनपाल भर्ती, छात्रावास अधीक्षक, लिपिक ग्रेड सेकंड, कनिष्ठ सहायक, जमादार ग्रेड सेकंड आबकारी विभाग और पुलिस कांस्टेबल भर्ती को शामिल किया गया है। राजस्थान सीईटी भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल भर्ती एक पात्रता परीक्षा के रूप में आयोजित की जा रही है। राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल एग्जाम 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 अक्टूबर से 18 नवंबर 2022 तक कर सकते हैं। राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल एग्जाम 2022 के लिए योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क एवं सभी जानकारी नीचे दी गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देखें।




 राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल नोटिफिकेशन 2022 जारी कर दिया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट सीनियर सेकेंडरी लेवल नोटिफिकेशन 10 अक्टूबर 2022 को जारी किया गया है। राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट सीनियर सेकेंडरी लेवल एग्जाम 2022 के तहत 7 भर्तियों को शामिल किया गया है। इसमें राजस्थान वन अधीनस्थ सेवा की वनपाल भर्ती, राजस्थान अल्पसंख्यक मामलात अधीनस्थ सेवा की छात्रावास अधीक्षक भर्ती, राजस्थान सचिवालय लिपिक वर्गीय सेवा की लिपिक ग्रेड द्वितीय भर्ती, राजस्थान अधीनस्थ कार्यालय लिपिक वर्गीय सेवा की कनिष्ठ सहायक भर्ती, राजस्थान लोक सेवा आयोग कार्यालय लिपिक वर्गीय सेवा की लिपिक ग्रेड सेकंड भर्ती, राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा की जमादार ग्रेड सेकंड भर्ती और राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा की कॉन्स्टेबल भर्ती को शामिल किया गया है।



राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल एग्जाम 2022 केवल एक पात्रता परीक्षा के रूप में आयोजित किया जाएगा। इस पात्रता परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद अभ्यर्थियों के लिए संबंधित पदों पर भर्ती के लिए अलग से भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अभ्यर्थियों का चयन श्रेणी वार रिक्त पदों के अनुसार वरीयता के आधार पर किया जाएगा। पात्रता परीक्षा के बाद संबंधित पद की मुख्य भर्ती परीक्षा का आयोजन एवं भर्ती की कार्यवाही उस सेवा की सेवा नियमों के अनुसार की जाएगी। समान पात्रता परीक्षा वर्ष में कम से कम एक बार आयोजित की जाएगी और यह रिजल्ट जारी होने की तिथि से 1 वर्ष के लिए मान्य रहेगी। अभ्यर्थी राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल एग्जाम को अपने अंको में सुधार करने के लिए कितनी बार भी दे सकता है। राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल एग्जाम का आयोजन 18 फरवरी, 19 फरवरी, 25 फरवरी और 26 फरवरी 2023 को किया जाएगा। राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल एग्जाम के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान सीईटी सेकेंडरी लेवल एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 अक्टूबर 2022 से शुरू होकर 18 नवंबर 2022 तक भरे जाएंगे। अभ्यर्थी अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना पहले ही आवेदन करें, ताकि उन्हें बाद में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।




  • IMPORTENT LINK -

  1. Rajasthan cho bharti-2022
  2. Rajasthan block resource-person 
  3. Rajasthan bstc result-2022
  4. राजस्थान विद्या संबल योजना भर्ती 2022
  5. राजस्थान विद्या संबल योजना भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी
  6. सेंट्रल रेलवे में 596 पदों पर जारी किया भर्ती का नोटिफिकेशन





क्रम संख्यासेवा का नामपदों का नाम
1.राजस्थान वन अधीनस्थ सेवा  वनपाल
2.राजस्थान अल्पसंख्यक मामलात अधिनस्थ सेवाछात्रावास अधीक्षक
3.राजस्थान सचिवालय लिपिकवर्गीय सेवालिपिक ग्रेड सेकंड
4.राजस्थान अधीनस्थ कार्यालय लिपिक वर्गीय सेवाकनिष्ठ सहायक
5.राजस्थान लोक सेवा आयोग लिपिक वर्गीय सेवालिपिक ग्रेड सेकंड
6.राजस्थान आबकारी अधिनियम सेवा (निवारक शाखा)जमादार ग्रेड सेकंड
7.राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवाकांस्टेबल

Start Rajasthan CET Senior Secondary Level Recruitment 2022

12 October 2022

Last Date Online Application form

18 November 2022

Apply Online

Click Here

Official Notification

Click Here

Official Website

Click Here

Post a Comment

0 Comments